बरेली: जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच और छह पर बंदरों का झुंड हैं। फुट ओवर ब्रिज पर भी दोपहर में धूप के समय बंदरों का झुंड बैठा रहता हैं। बुधवार सुबह करीब दस बजे पूर्वोत्तर रेलवे के प्लेटफॉर्म नंबर पांच और छह के बीच बंदरों के झुंड ने खाने-पीने का सामान ले रही रही एक महिला यात्री पर सामान छीनने की कोशिश की। इसी दौरान यहां से गुजर रहीं स्टेशन मास्टर रूबल सक्सेना महिला यात्री को बचाने के लिए बंदरों को भगाने का प्रयास किया।
इस पर बंदर उन पर भी हमलावर हो गए। महिला यात्री और स्टेशन मास्टर को शरीर पर कई जगह काट लिया। आसपास के यात्रियों और स्टाफ के लोगों ने बंदरों को भगाया। जंक्शन स्थित रेल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद स्टेशन मास्टर को घर भेज दिया गया। स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि घटना सुबह के समय पूर्वोत्तर रेलवे के प्लेटफॉर्म नंबर पांच और छह के पास हुई थी।
Comments are closed.