पांच लाख के कर्जे से परेशान 32 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

गोरखपुर: कर्ज में डूबे युवक महेंद्र ने मंगलवार को अंधियारीबाग के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।तिवारीपुर के न्यू माधोपुर काॅलोनी निवासी तिलकधारी प्रसाद के बेटे महेंद्र कुमार गुप्ता (32) सूरजकुंड की सब्जी मंडी में 10 साल से एमके कंप्यूटर नाम से साइबर कैफे चलाते थे। दो साल पहले लोन पर मारुति कैरी नाम का लोडर लिया था। बताया जा रहा है कि इसमें काफी नुकसान हुआ। इस वजह से वह समय से किस्त नहीं भर पा रहे थे। लोन की रकम बढ़कर पांच लाख हो गई थी। दो दिन पहले उन्होंने गाड़ी को सरेंडर कर दिया था।

महेंद्र के छोटे भाई योगेंद्र कुमार ने बताया कि वह कर्ज से परेशान थे, पर परिवार के लोगों को कुछ नहीं बताया। वह माधोपुर वार्ड से पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। सोमवार को आप से पर्चा दाखिल करने गए थे, लेकिन बिना पर्चा भरे ही लौट आए। मंगलवार को दोपहर बाद अंधियारीबाग में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।बताया जा रहा है कि महेंद्र की 2020 में सूरजकुंड की अमृता से शादी हुई थी। दो बच्चे हैं। बेटा रोशन दो साल का है। छोटी बेटी छह माह की है। घटना की सूचना पर आप के महानगर अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव महेंद्र के घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More