कानपुर: रसूलाबाद क्षेत्र के एक गांव में एक शख्स ने घर में घुसकर दिव्यांग महिला से दुष्कर्म किया।रसूलाबाद के एक गांव निवासी दिव्यांग महिला बुधवार की शाम घर में अकेली थी। परिजन घर के बाहर काम कर रहे थे। उसी दौरान बड़ी पलिया गांव निवासी राजेश उर्फ खन्ना यादव उसके घर में घुस गया और महिला से दुष्कर्म किया।महिला के चीखने पर उसकी मां और अन्य परिजन घर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को पकड़ कर पीड़ित महिला का भाई बाइक से लेकर थाने ला रहा था। इसी दौरान आरोपी रास्ते में बाइक से कूदकर खेतों में जा छुपा।
काफी तलाश करने के बाद महिला के परिजनों ने उसे उसके ही घर से दबोच लिया। वहीं, महिला से दुष्कर्म की सूचना पर सीओ आशा पाल सिंह, थाना प्रभारी राम गोविंद मिश्रा व तिस्ती चौकी प्रभारी सीपी त्रिपाठी दलबल के साथ गांव पहुंचे।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना की जानकारी ली। पीड़ित महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राजेश उर्फ खन्ना यादव के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। सीओ ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
Comments are closed.