20 वर्षीय युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

फतेहपुर: जिले में जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती का बुधवार सुबह शव बरामद हुआ।गेंहू काटने जा रही एक महिला कुटी के पास किसी काम से रुकी। तभी वह शव देखकर चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास गांव के किसान दौड़ पड़े। पुलिस ने आसपास के लोगों से युवती की शिनाख्त का प्रयास किया। शव की पहचान नहीं हो सकी। युवती के कम कपड़ों में होने से अंदाजा लगाया गया कि उसे कहीं से अगवा कर लाया गया है।

सामुहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की गई और शव को छोड़कर आरोपी भाग गए हैं। आसपास कई भट्टा संचालित होते हैं। भट्टे में रहने वाले किसी परिवार की लड़की होना माना जा रहा है। पुलिस युवती का फोटो लेकर भट्ठों पर पहचान के लिए गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त के बाद काफी हद तक घटना की गुत्थी सुलझ सकती है।पुलिस सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More