आनंद भवन में नेहरू परिवार से जुड़ीं यादें; ले चुकी है संग्रहालय का रूप

0
प्रयागराज/इलाहाबाद। तीर्थराज प्रयाग में देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं का आनंद भवन भी इंतजार कर रहा है। यहां पर्यटकों को नेहरू परिवार की विरासत को करीब से देखने और जानने काे मिलेंगी। प्रयाग में मौजूद यह अनूठी विरासत अपने नाम के अनुरूप ही आनंदि‍त का अहसास कराती है।
प्रयागराज (इलाहाबाद) रेलवे स्टेशन से लगभग 4 किमी की दूरी पर स्‍थ‍ित यह भवन अपने अंदर इत‍िहास को समेटे हैं। कभी नेहरू पर‍िवार का पैतृक आवास रहा यह राजमहल (आनंद भवन) संग्रहालय का रूप ले चुका है।
यहां पर हर द‍िन बड़ी संख्‍या में इत‍िहास प्रेमी आते हैं और गूढ़ जानकार‍ियां जुटाते हैं। इस भवन में आज भी गांधी और नेहरू परिवार की अनेक निशानियों को देखा जा सकता है। यहां दुन‍िया भर से पयर्टक भारतीय इत‍िहास को करीब से जानने के ल‍िए आते हैं।
आनंद भवन के करीब ही एक मूर्तिकला का एक उत्कृष्ट संग्रहालय है। इसको इलाहाबाद संग्रहालय के नाम से जानते हैं। इसमें गुप्त साम्राज्य के समय की टेराकोटा एवं वास्तुकला को दर्शाती वस्‍तुए हैं। यहां भी पर्यटकों की भीड़ हमेशा ही लगी रहती है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More