लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पार्टी के सत्याग्रह कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि असत्य के मार्ग पर चलने वाला सत्याग्रह की बात नहीं कर सकता। सत्याग्रह के मार्ग पर चलने की जो प्रेरणा बापू ने दी। लोकतंत्र को कमजोर करने वाले सत्याग्रह नहीं कर सकते। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने को लेकर देश भर में सत्याग्रह का आयोजन कर रही है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबे हुए लोग सत्याग्रह नहीं सकते हैं। मौन जीवों की बात तो दूर मनुष्य के प्रति भी जिनकी संवेदना न हो वह सत्याग्रह नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि देश को भाषावाद, क्षेत्रवाद जैसे तमाम वादों में बांटने वाले भी सत्याग्रह नहीं कर सकते। अपने देश की निंदा करने वाला सत्याग्रह नहीं कर सकता। भारत को कठघरे में खड़ा करने वाला व्यक्ति कभी सत्याग्रह नहीं कर सकता। भारत के जवानों के प्रति जिनके मन में श्रद्धा और सम्मान का भाव नहीं..वो सत्याग्रह की बात नहीं कर सकता।
Comments are closed.