दिल्ली: नोटिस देने गई दिल्ली पुलिस को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घंटों इंतजार कराया।दिल्ली पुलिस ने इसी मामले में पीड़िता के बारे में जानकारी मांगी। दिल्ली पुलिस के एक सूत्र ने बताया, 15 मार्च को, पुलिस की एक टीम ने राहुल गांधी को नोटिस देने के लिए तीन घंटे तक इंतजार किया। इसके बाद भी राहुल गांधी पुलिस टीम से नहीं मिले। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उन्हें नोटिस देने के लिए 16 मार्च को फिर से उनके आवास पर गए।डेढ़ घंटे बाद इंतजार के बाद उन्हें व्यक्तिगत रूप से नोटिस दिया गया। अधिकारी ने कहा, दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को उन पीड़ितों के बारे में विवरण देने के लिए नोटिस जारी किया है, जिन्होंने उनसे यौन उत्पीड़न के संबंध में संपर्क किया था।
विवरण इसलिए मांगा गया, ताकि पीड़िता को सुरक्षा प्रदान की जा सके। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर में दिए गए एक बयान में कहा था कि एक विशेष मामले में मेरी एक लड़की से बात हुई। उसके साथ बलात्कार हुआ था। मैंने उससे पूछा कि क्या हमें पुलिस को बुलाना चाहिए। इसपर उसने कहा कि पुलिस को मत बुलाओ नहीं तो लज्जित होना पड़ेगा। दिल्ली पुलिस के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में नोटिस देने के लिए दिल्ली पुलिस की टीम शुक्रवार को राहुल गांधी के घर गई थी। इस नोटिस को खुद राहुल गांधी ने प्राप्त किया।पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लेते हुए राहुल को प्रश्नों की एक सूची भेजी है। नोटिस में पुलिस ने पीड़ितों के बारे में विवरण देने के लिए कहा है। ताकि उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जा सके।
Comments are closed.