अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को डिनर के लिए भेजा न्योता

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

लखनऊ: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन इस साल के मध्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए डिनर की मेजबानी कर सकते हैं। पिछले महीने ही सामने आया था कि बाइडन प्रशासन ने इसके लिए पीएम मोदी को न्योता भी भेजा है। अफसरों ने कहा है कि व्हाइट हाउस जून में ही भारतीय प्रधानमंत्री की मेजबानी करना चाहता है, हालांकि इसकी टाइमिंग आगे-पीछे हो सकती है।अमेरिका की ओर से पीएम मोदी को न्योता भेजा जाना दोनों देशों के गहराते रिश्तों को दर्शाता है। बीते कुछ वर्षों में अमेरिका ने भारत को केंद्र में रखते हुए अपने कई महत्वपूर्ण नीतिगत फैसले लिए हैं।

इनमें उसकी इंडो-पैसिफिक नीति और क्वाड में अहम भूमिका निभाने जैसे कदम शामिल हैं।बताया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में बैठक से पहले भी पीएम मोदी से ऑस्ट्रेलिया में मिलेंगे, जहां मई में क्वाड के चारों देश चर्चा करने के लिए इकट्ठा होंगे। सितंबर में भी पीएम मोदी का व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। भारत इस साल जी-20 की मेजबानी कर रहा है। सितंबर में जी-20 का शिखर सम्मेलन भी होना है, जिसमें वैश्विक नेताओं के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी शामिल होंगे। इसके बाद साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रधानमंत्री मोदी का प्रचार अभियान शुरू होगा। ऐसे में पीएम मोदी के पास घरेलू व्यस्तताएं होंगी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More