दिल्ली शराब घोटाले के खिलाफ भाजपा ने शुरु किया जनसंपर्क अभियान

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेताओं के नेतृत्व में आज दिल्ली के सभी जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाकर कथित शराब घोटाले से सभी को अवगत कराया और साथ ही सभी को एक हैंडविल भी बांटा जिसमें केजरीवाल के इस्तीफे की मांग के साथ केजरीवाल से पूछे गए सवालों और उनके किस तरह से शराब घोटाले को अंजाम दिया गया, उसका विवरण लिखा हुआ था।

नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी ही शराब घोटाले पर पर्दा उठाने के लिए काफी नहीं है बल्कि केजरीवाल ही शराब घोटाले के असली सूत्रधार हैं। सिसोदिया एक तरफ शराब भ्रष्टाचार में जेल में है तो दूसरी तरफ आज जासूसी कांड पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। यह खुद को कट्टर ईमानदार कहने वाले आप नेताओं की भ्रष्टाचार की परतें एक-एक कर खुलती जा रही है। उन्होंने कहा कि शराब घोटाले के असली सरगना अरविंद केजरीवाल हैं और वह भी जल्द ही जेल की सलाखों के पीछे होंगे।

बिधूड़ी ने कहा कि देश का कानून दिल्ली सरकार को यह स्वीकृति नहीं देता कि शराब की बिक्री 10 बजे से बढ़ाकर 3 बजे तक कर दिया जाये जबकि इसके लिए पहले दिल्ली पुलिस से अनुमति और एन.ओ.सी. लेनी होगी लेकिन केजरीवाल ने बिना अनुमति लिए समयावधि बढ़ा दी। उन्होंने कहा कि भाजपा अब शराब घोटाले में चुप नहीं बैठने वाली है और जब तक केजरीवाल अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते हैं तब तक भाजपा का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि दिल्ली में जब कोरोना के कारण लोग ऑक्सीजन के लिए सड़कों पर थे उस वक्त केजरीवाल और उनका पूरा मंत्रिमंडल दिल्ली को शराब में डुबाने और करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार की साजिश रच रहा था लेकिन आज शराब घोटाले क तार मनीष सिसोदिया से बढ़ कर केजरीवाल तक पहुंच चुके है तो वह अब भाजपा के सवालों का जवाब देने की जगह मुद्दे से लोगों को भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता अब चुप नहीं बैठने वाली है और जब तक शराब घोटाले के सरगना केजरीवाल अपना इस्तीफा नहीं दे देते तब तक दिल्लीवासियों के साथ दिल्ली भाजपा का यह संघर्ष जारी रहेगा।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली में आज जिन शराब नीति को केजरीवाल और उनके मंत्री टीवी चैनलों पर चीख-चीख कर दिल्ली के हित में बता रहे थे आज उसी में घोटाला करके मनीष सिसोदिया जेल के अंदर हैं और अब वह दिन नहीं जब अरविंद केजरीवाल भी जेल के अंदर होंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह से लोगों को गुमराह करना और अपनी जेबे भरने के लिए केजरीवाल ने यह शराब नीति बनाई थी लेकिन अब उन्हें दिल्ली की जनता को हिसाब देना पड़ेगा।

सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि जिस तरह से इस पूरे शराब घोटाले को अंजाम दिया गया वह बताता है कि साउथ लॉबी के साथ मिलकर केजरीवाल ने दिल्ली के खजाने को खाली करने का पूरा प्लान तैयार कर लिया था। अपनी जेबे भरने के लिए केजरीवाल ने बिना किसी कानूनी मंजूरी के शराब नीति में कई बदलाव किए। चाहे वह शराब माफ़ियाओं का कमीशन 2% से 12% बढ़ाना हो, ठेकेदारों का 140 करोड़ रुपये माफ़ करना हो या फिर शराब बनाने वाली कम्पनियों को रिटेल का लाइसेंस देना हो। अब दिल्ली की जनता भी केजरीवाल से शराब घोटालों पर सवाल करेगी और जनता के सवालों से केजरीवाल नहीं बच सकते हैं।

दिनेश प्रताप सिंह ने कहा की केजरीवाल सरकार दिल्ली की सबसे भ्रष्ट सरकार है और शराब नीति से लेकर स्कूल निर्माण तक इसके हर काम मे घोटाला है।

जनसंपर्क अभियान में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, हर्ष मल्होत्रा एवं दिनेश प्रताप सिंह, सांसद रमेश बिधूड़ी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, उपाध्यक्ष अशोक गोयल एवं कर्म सिंह कर्मा, असम के सह प्रभारी पवन शर्मा एवं पूर्व महापौर जय प्रकाश सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारियों एवं सभी जिला अध्यक्षों ने घर-घर जाकर लोगों को शराब नीति में हुए भ्रष्टाचार से अवगत कराया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More