ट्रेन के AC कोच में दरोगा ने TTE से की बदसलूकी बिना टिकट यात्रा कर रहा था दरोगा

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

बरेली: बिहार के भागलपुर से जम्मू जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस के एसी कोच में बिना टिकट यात्रा कर रहे दरोगा ने टीटीई को ट्रेन से धक्का देने की धमकी दी। दरोगा ने यह भी कहा कि तेरे बाप की गाड़ी नहीं है। सिपाही ने बीच बचाव का प्रयास किया तो वह उससे भी उलझ गया।दस मार्च को ट्रेन नंबर 15097 अमरनाथ एक्सप्रेस में लखनऊ से बरेली के बीच एसी कोच में दो दरोगा चढ़े। रास्ते में टिकट चेकिंग के लिए कोच में टीटीई पहुंचा। टिकट दिखाने के लिए कहा तो एक दरोगा वर्दी का रौब झाड़ने लगा। उसने टीटीई को ट्रेन से धक्का देने की धमकी दी।

यह भी कहा कि तेरे बाप की गाड़ी नहीं है। इस पर टीटीई ने भी गुस्से में दरोगा से कहा कि यह मेरे विभाग की गाड़ी है और मैं अपनी ड्यूटी कर रहा हूं। इस पर दरोगा ने टीटीई को हड़काया। इस दौरान एक सिपाही ने बीच-बचाव का प्रयास किया। सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक की ओर कार्रवाई का आदेश जारी किया गया है। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि अगर भविष्य में टिकट चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी बिना टिकट यात्रा करते पकड़े जाते हैं तो इसके संबंध में तत्काल वाणिज्य नियंत्रक को सूचना दी जाए। चेकिंग स्टाफ के साथ अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More