लखनऊ: सुशांत गोल्फ सिटी के बेस्ट प्राइस से लु-लु मॉल की तरफ जाने वाली सड़क पर गड्ढे हो गए हैं।सुशांत गोल्फ सिटी के अहिमामऊ चौराहे के पास मंगलवार शाम को खराब सड़क पर बाइक फिसल जाने से आकाश पाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र गिरी के मुताबिक, आकाश निजी वाहन चलाता था।
हादसे के समय वह ड्यूटी पर जा रहा था। परिजनों ने कहा कि खराब सड़क के कारण बेटे की जान गई है, हादसा जहां हुआ, वहां करीब डेढ़ किलोमीटर तक की सड़क चलने लायक नहीं है।जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक, अभी यह सड़क निजी बिल्डर के पास ही है। इसे किसी सरकारी संस्था ने अधिग्रहीत नहीं किया है। बिल्डर ने सड़क बनाने के बाद से मरम्मत तक नहीं कराई है।परिजनों ने कहा कि निजी बिल्डर की लापरवाही के कारण उनके बेटे की जान गई है।
Comments are closed.