उन्नाव: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में द्वितीय रजनींद्र दीक्षित अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत आज तीसरा मैच सरदार 11 और पीडी 11 के मध्य खेला गया टॉस खालसा इलेवन (डी सी ए A) के कप्तान रोहित राजपूत ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया निर्धारित 35 ओवर के मैच में 158 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई सरदार इलेवन (डी सी ए A) की ओर से प्रांजुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 61 रन बनाए जिसमें की 8 शानदार चौके शामिल है इसके अलावा लोकेश ने भी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 31 रन बनाए जिसमें कि 3 चौके और एक छक्का शामिल है पी डी 11 (डी सी ए D) की ओर से आयुष ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 32 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किए ।
इसके अलावा आकर्ष यादव ने 2 विकेट प्राप्त किए जवाब में बैटिंग करने उतरी पीडी इलेवन(डी सी ए D) की टीम ने इस रोमांचक मैच में 3 विकेट से जीत प्राप्त की जिसमें की कप्तान आयुष जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली 49 रन की पारी में पांच चौके और एक शानदार छक्का शामिल है इसके अलावा आयुष ने 22 रन की अच्छी पारी खेली जिसमें 3 चौके शामिल हैं सरदार इलेवन (डी सी ए A) की ओर से रौनक पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट प्राप्त किए इसके अलावा रोहित ने 2 विकेट प्राप्त किए ।इसके पूर्व प्रतियोगिता के तीसरे मैच में उद्घाटन पूर्व जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष भानु मिश्रा ने दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया ।
उन्होंने कहा कि खेल खेलने से खिलाड़ियों में कंपटीशन की भावना आती है भानु मिश्रा का स्वागत प्रतियोगिता समिति के सदस्य ओम मिश्रा ने माल्यार्पण कर किया मैच के दौरान अभिषेक श्रीवास्तव सर्वेंद्र सिंह चौहान आशुतोष गुप्ता राकेश अस्थाना सुनील पटेल मंसूर खान भूपेंद्र वर्मा जाफरी हसन सलमान खान लक्स निगम अभिनव त्रिपाठी मुकेश बाजपेई अबरार अहमद मोहम्मद आतिफ आदि लोगों ने इस रोमांचक मैच का आनंद लिया ।आज के मैच के अंपायर मनीष दीक्षित और सहस्त्रांशु रहे स्कोरिंग राजकिशोर ने करी मुख्य अतिथि का धन्यवाद और आभार प्रतियोगिता समिति के सदस्य नवीन सिन्हा ने किया और संचालन जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पीके मिश्रा ने किया
Comments are closed.