झगडे के बाद पति ने खुदखुशी के लिए लगाई आग तीन बच्चो समेत 11 झुलसे

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

गाजियाबाद: लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की तिलकराम कॉलोनी में गुरुवार रात करीब सवा 12 बजे पत्नी से झगड़े के बाद खोखा दुकानदार सुरेश (40) ने आत्महत्या करने के लिए सिलिंडर से पाइप खोल लाइटर जलाकर आग लगा दी।सुरेश व रामपाल दूसरी मंजिल व तीसरी मंजिल में जोनी अपनी पत्नी पूजा और बच्चों के साथ रहते हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि सुरेश और उसकी पत्नी में कई दिनों से झगड़ा हो रहा था। गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे किसी बात को लेकर दंपती में फिर से झगड़ा हो गया। करीब एक घंटे दोनों में झगड़ा हुआ।

उसके बाद सुरेश ने खुद को रसोई में बंद कर लिया और गैस का पाइप निकालकर आत्महत्या करने की बात कहने लगा। पत्नी रितू ने ऐसा करने से रोका लेकिन वह नहीं मान रहा था। इसके बाद रितू ने परिवार के अन्य सदस्यों और आसपास के लोगों को बुला लिया। परिवार के सदस्य और पड़ोस के लोग उसे ऐसा करने से रोकते रहे।सुरेश ने रसोई का दरवाजा नहीं खोला तो परिवार के सदस्य रसोई की खिड़की से अंदर जाने लगे। इस दौरान सुरेश हाथ में लाइटर लेकर बोलने लगा कि अंदर मत आना वर्ना मैं लाइटर जला दूंगा।

परिजनों को रसोई में आता देख सुरेश ने लाइटर जला दिया। लाइटर जलाते ही घर में धमाका हुआ और आग लग गई। आग फैलने पर रसोई से सटे बरामदे पर खडे़ परिवार के सदस्य और पड़ोसी झुलस गए।आग लगने पर आसपास के और लोग आ गए। उन्होंने सभी घायलों को घर से बाहर निकाला। इस दौरान सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। उन्होंने सभी घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More