सहसवान। कोतवाली के सामने आत्मदाह का प्रयास करने वाला श्रीपाल पुत्र स्वराज गांव केशो की मढ़िया थाना सहसवान जनपद बदायूं आज मौत से जंग हार गया एक और जिंदगी थम गई किसकी वजह रही घूसखोरी ,
पिछले दिनों एक युवक ने पुलिस के कृत से तंग आकर थाने के सामने आत्मदाह का प्रयास किया था उसके बाद से युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लग रहा था आज उसने मौत से हार मान ली दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में उसने आखिरी सांस ली l हमेशा के लिए एक सवालिया निशान पुलिस महकमे पर छोड़ गया आखिर कब तक यह अधिकारी ऐसे ही घूस की आड़ में लोगों की जानें लेते रहेंगे और कौन डालेगा इन अधिकारियों की नकेल , सब कुछ साफ है कि किस अधिकारी ने उससे पैसे लिए और डराया धमकाया लेकिन गाज एक ही क्राइम इंस्पेक्टर पर गिरी और बाकी सब बच गये जबकि श्रीपाल के भाई ने चीख चीख कर आरोप लगाए कि घूस उससे किसने ली लेकिन इन सब पर पर्दा डाल दिया गया यहां तक की घटना वाले दिन कि आप बदायूं के एक अधिकारी की वाइट देखें तो उसमें उन्होंने सीधे-सीधे आत्मदाह करने वाले पर ही आरोप लगा दिया कि उसने पुलिस पर दबाव बनाने के लिए यह कदम उठाया है जांच किए बिना ही उन्होंने यह आरोप उसके सिर पर मढ दिया । श्रीपाल अपने पीछे चार छोटी छोटी बच्चियों को छोड़ गया उसकी पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है परिवार कुछ अधिकारियों की वजह से तबाह हो गया ।
Comments are closed.