सदन में शिवपाल की सीट बदलने के लिए सौंपा पत्र

राष्ट्रिय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

लखनऊ: विधानसभा में अभी तक नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के बगल में पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद बैठते थे। शिवपाल सिंह यादव की सीट दूसरी पंक्ति में विधायक रविदास मेहरोत्रा के बगल में थी। इसी पंक्ति में आजम खां को भी सीट अलॉट थी। अब आजम खां सदन के सदस्य नहीं हैं। ऐसे में उनकी सीट पर अवधेश प्रसाद बैठेंगे।अवधेश प्रसाद की सीट पर शिवपाल सिंह यादव बैठेंगे।

मुख्य सचेतक डॉ. मनोज पांडेय ने बताया कि आजम खां की सीट अवधेश प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के बगल वाली अवधेश प्रसाद की सीट को शिवपाल सिंह यादव को अलॉट करने संबंधी पत्र विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया गया है।मालूम हो कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिवपाल सिंह यादव को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। वह सात फरवरी को शिवपाल सिंह यादव के आवास पर पहुंचे थे। दोनों के बीच करीब 45 मिनट बातचीत हुई थी। इस बातचीत के बाद अमर उजाला ने खुलासा किया था कि विधानसभा में शिवपाल सिंह को फ्रंट सीट मिल सकती है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More