कार से कुचलकर बाइक सवार पिता पुत्र की दर्दनाक मौत

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

कानपुर: उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने डिवाइडर तोड़ते हुए बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पिता-पुत्र एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लाई।जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

हादसे के बाद कार सवार मौके से भाग निकले। बुधवार रात रामगोपाल अपने पिता को लेकर दोस्त की शादी में शामिल होने सदर कोतवाली के नेहरूबाग स्थित एक गेस्ट हाउस आया था।देर रात घर लौटते समय शुक्लागंज उन्नाव मार्ग पर गोकुल बाबा मंदिर चौराहे के निकट तेज रफ्तार कार अनिंयत्रित होकर डिवाइडर लांघ कर दूसरी लेन में पहुंची और उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। पिता-पुत्र सड़क किनारे बने नाले में जा गिरे। इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार गाड़ी छोड़ कर भाग निकले। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उनके पास से बरामद दस्तावेजों के जरिए शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। दोनों गाड़ियों को मगरवारा चौकी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More