स्कूल जा रही दसवीं की छात्रा का तीन युवको द्वारा अपहरण कर दुष्कर्म का मामला

राष्ट्रिय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

एटा: जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना थाना व कस्बा अलीगंज की है। यहां बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे कक्षा दसवीं की एक छात्रा स्कूल जाने के लिए घर से निकली। पीड़िता के मुताबिक, रास्ते में कार सवार तीन युवकों ने उसे अगवा कर लिया। इसके बाद उसे दिल्ली के संगम विहार ले गए। वहां पूरी रात उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे यातनाएं दीं। इससे वह बेसुध हो गई।

इसके बाद आरोपी बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे उसे इसी हालत में आनंद विहार बस स्टैंड के पास डालकर फरार गए। यहां से छात्रा किसी तरह बस में बैठकर एटा वापस पहुंची। उसके पास टिकट के भी पैसे नहीं थे तो सवारियों ने चंदा करके उसे टिकट दिलाया।एटा पहुंचने पर छात्रा बेहोश होकर गिर गई। यहां से कुछ लोगों ने सुबह करीब 11 बजे उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। छात्रा के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसे किस तरह की यातनाएं दी गई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More