बिहार:नवादा में सड़क हादसे में एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा NH-31 अमेरिका बीघा के पास हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा और टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें घटनास्थल पर ही 2 की मौत हो गई। 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसे चिंताजनक हालत में पावापुरी की विम्स अस्पताल रेफर किया गया है। जहां इलाज के दौरान एक 7 साल की बच्ची की भी मौत हो गई।वहीं प्रदीप के 4 परिवार को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जहां एक बच्ची की हालत काफी गंभीर बताया जा रहा है।घटना से आक्रोशित लोगों के द्वारा सड़क को जाम कर मुआवजा व ओवरब्रिज की मांग की जा रही है।बेलगाम तेज रफ्तार ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। वहीं एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है।मृतक के पिता प्रदीप ने बताया कि सोनसेहारी गांव में मेरे साला का शादी संपन्न हुआ था। हम लोग नाश्ता करने के लिए अमेरिका बीघा के पास पहुंचे थे उसी दौरान ई रिक्शा में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी है। जहां घटनास्थल पर एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं पांच लोगों को रेफर किया गया है। पावापुरी विम्स अस्पताल जहां एक की हालत चिंताजनक बताया जा रहा है।
Comments are closed.