चार युवको द्वारा हुक्का पीते हाथ में धारदार खंजर लिए रील बनाने का विडिओ वायरल

राष्ट्रिय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

नोएडा: कुछ लड़कों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें लड़के हाथ में खतरनाक खंजर लिए हुए हैं। ये लोग हुक्का पीते हुए वीडियो बना रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए नोएडा का बताया हैं। हालांकि, पुलिस अब तक वीडियो के बारे में जानकारी नहीं जुटा पाई है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि जांच की जा रही है।वीडियो में खिड़की के जरिए बाहर का व्यू भी दिखाया जाता है।

जिसमें नोएडा के ही जैसी बड़ी इमारत दिख रही हैं। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस वीडियो और लोकेशन निकालने का प्रयास कर रही है।बता दे नोएडा में रील बनाने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। इसको लेकर नोएडा पुलिस भी सतर्क है। हाल ही में स्कार्पियो से स्टंट करने वाले युवकों को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले ऑल्टो से स्टंट और दलित प्रेरणा स्थल में रील बनाने का वीडियो तक वायरल हो चुके है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More