लखनऊ: कैंट के लोको चौराहे पर बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार डाला ने स्कूटी सवार इंटर की छात्रा दक्षिता सक्सेना (18) की जान ले ली। वह प्रैक्टिकल देने जा रही थी।पुलिस के मुताबिक, छात्रा ने हेलमेट रखा था, लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि उसके सिर की हड्डी टूट गई थी। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।परिचित पंकज ने बताया कि छात्रा दक्षिता नाका के राजेंद्र नगर में मां प्रीति सक्सेना व छोटे भाई कुशाग्र के साथ किराये पर रहती थी।
प्रीति एक स्कूल में लाइब्रेरियन हैं।छात्रा आशियाना की एलडीए कॉलोनी में बने स्कूल में पढ़ती थी। वह सुबह प्रैक्टिकल देने स्कूटी से जा रही थी।लोको चौराहे पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डाला की रफ्तार इतनी तेज थी कि स्कूटी देखकर भी चालक नियंत्रण नहीं रख सका और टक्कर मारते हुए भाग निकला। छात्रा उछलकर दूर जा गिरी और करीब 15 मिनट तक तड़पती रही।इसके बाद किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। कैंट पुलिस ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक कैंट राजकुमार के मुताबिक, फुटेज की मदद से डाला चालक की तलाश की जा रही है।
Comments are closed.