उज्जैन:थाना चिमनगंज मंडी क्षेत्र के रतन गोल्ड कॉलोनी में उस समय हंगामा मच गया, जब अवैध संबंधों के चलते एक महिला के घर में घुसकर कुछ लोगों ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।नक्षत्र गार्डन के पास रतन गोल्ड कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ब्यूटी पार्लर चलाती है।
बीती रात कुछ लोगों ने उसके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट। इससे वह घायल हो गई। टीआई जितेंद्र भास्कर ने बताया कि महिला का लाला खत्री से प्रेम संबंध होने के चलते उसके परिजन नाखुश थे। इसी को लेकर उनके लड़के और दोस्तों ने मिलकर घटना का अंजाम दिया है। महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
Comments are closed.