लखनऊ: समाजवादी पार्टी के ट्विटर एडमिन मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर ट्विटर के जरिए अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है।गिरफ्तारी के विरोध में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंच गए हैं। इसकी जानकारी होते ही बड़ी संख्या में सपा नेता भी मुख्यालय पहुंचे और भाजपा व योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मनीष जगन अग्रवाल के खिलाफ हजरतगंज थाने में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
इस बीच सपा कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी।अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय के बाद जिला जेल पहुंच गए हैं। सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। उनकी पुलिस से झड़प हो गई। उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा है।पुलिस मुख्यालय में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यालय की चाय पीने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मुझे आप पर भरोसा नहीं है। कहीं आप लोग जहर न मिला दो। उन्होंने कहा कि लखनऊ पुलिस द्वारा सपा कार्यकर्ता की गिरफ्तारी निंदनीय एवं शर्मनाक है।
Comments are closed.