प्रियंका सिंह किन्नर लखनऊ नगर निगम मेयर पद के लिए चुनाव लड़ने का ऐलान

R.J NEWS

लखनऊ

राजनीति में इस बार किन्नर भी अपनी ताल ठोकेंगे.लखनऊ शहर की प्रियंका सिंह किन्नर ने इस बार लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में चुनावी राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. वो मेयर पद हेतु अपना नामांकन दाखिल करेंगी. प्रियंका का कहना है कि शहर की राजनीति में विकास एवं सभी का साथ सभी का विकास के मूलमंत्र के साथ चुनावी मैदान में दिग्गजों का मुकाबला करेंगे. प्रियंका सिंह एक सोशल वर्कर एक्टिविस्ट और अभिनेत्री मॉडल हैं. उत्तर प्रदेश के स्तर पर किन्नर समाज का वो प्रतिनिधित्व करती हैं.

 किन्नर प्रियंका महंत बताती है कि उसमें गरीब कन्या की शादी करवाने और मदद करने की भावना कुछ साल पहले आई थी। जब उसके ही पैतृक गांव ढण्ढेेला का एक गरीब परिवार अपनी बेटी की शादी इस वजह से नहीं कर पा रहा था क्योंकि वह आर्थिक रूप से संपन्न नहीं था। तब मदद करने की जिज्ञासा पैदा हुई। उसके बाद गरीब परिवार लड़की की शादी का सारा खर्च उठाने का वादा किया और मन में ठान लिया कि किसी कन्या की शादी गरीबी की वजह से रूकने नहीं देगी। प्रियंका ने बताया कि उसके पास जिस भी लड़की के विवाह का कार्ड आता है। वह उसमें आर्थिक सहयोग जरूर करके आती है। इसके अलावा खेलों में भी युवाओं को काफी प्रेरित करती है। अभी तक 2 दर्जन से अधिक पंचायतों में खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन कर चुकी हैं।

उधर वाराणसी में भी किन्नरों ने मेयर चुनाव में ताल ठोकने का ऐलान कर दिया है. किन्नर नेता सलमान ने इसको लेकर पिछले दिनों नगर निगम विभाग के अफसरों के समक्ष धरना दिया था. सलमान का कहना है कि किन्नर समाज के बीच रहते हैं और वो आम आदमी की समस्याओं को ज्यादा बेहतर तरीके से समझते हैं. किन्नरों की आबादी उत्तर प्रदेश में ढाई लाख से ज्यादा बताई जाती है. हालांकि किन्नर नेताओं का कहना है कि ये उनकी मूल आबादी से कहीं ज्यादा है.

ज्ञान चन्द जिला क्राइम संवाददाता लखनऊ

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More