आगरा के उपाध्यक्ष की पांच वर्षीय बेटी की हुई मृत्यु तत्पश्चात माता पिता ने किया यह अहम कार्य

राष्ट्रिय जजमेंट न्यूज़

संवाददाता

आगरा:द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की आगरा शाखा के उपाध्यक्ष सीए विवेक अग्रवाल की बेटी केति अग्रवाल (5 वर्ष) की आंखों से कोई और दुनिया देखेगा। केति अग्रवाल की बृहस्पतिवार को सुबह 08:30 बजे मृत्यु हो गई। नार्थ विजय नगर कॉलोनी निवासी विवेक अग्रवाल ने बेटी की आंखें दान करने का निर्णय लिया, जिसके बाद एसएन मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग को जानकारी दी।

नेत्र रोग विभाग की कॉर्निया प्रभारी डॉ. शेफाली मजूमदार के निर्देशन में टीम ने नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी कराई। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की आगरा शाखा के अध्यक्ष सीए गौरव बंसल, सचिव गौरव सिंघल, आगरा सिकासा अध्यक्ष साक्षी विवेक जैन, कोषाध्यक्ष आयुष गोयल, कार्यकारिणी सदस्य अजय जैन, सौरभ नारायण सक्सेना आदि ने उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल की पुत्री के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। किसी के निधन के बाद परिजन नेत्र दान के लिए इस नं- 9639592894 पर जानकारी दे सकते हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More