गोमती नगर इलाके में लड़कियों को गंदे इशारे एवं छेड़खानी का मामला

राष्ट्रिय जजमेंट न्यूज़

संवाददाता

लखनऊ:पॉश इलाके गोमती नगर से लड़कियों की छेड़खानी का मामला सामने आया है। शोहदों पर यूपी सरकार की ओर से कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोहदों पर लगाम के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया है, लेकिन तमाम इंतजामों के बाद भी बदमाशों की कार्रवाई लगातार जारी है। गोमती नगर में दयाल पैराडाइज चौराहा से हुसड़िया चौराहे की तरफ जाने वाले रास्ते पर इस प्रकार का मामला सामने आया है। कार सवार शोहदों ने कार सवार लड़कियों का रास्ता रोका। साथ चलने की बात कही। अश्लील हरकत करने लगे।

पूछ रहे थे, रात में अकेले कहां घूम रही हो। लड़कियों से फोन छीनने का भी आरोप लगा है।लड़कियों ने इस मामले में 112 में फोन कर शिकायत की। इसके बाद धमकी देते हुए लड़के भाग गए। पूरा मामला बुधवार की शाम का है। देर शाम कार से घूमने जा रही युवतियों के साथ कार सवार बदमाशों ने अभद्रता की।घबराई लड़कियों ने कार का शीशा बंद कर लिया। एक लड़की ने छेड़खानी का वीडियो बना लिया। यह सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है।घबराई लड़कियों ने जब पुलिस को फोन किया तो शोहदे धमकी देने लगे। देख लेने की धमकी।

कहा, पुलिस में शिकायत की तो जीना दूभर कर देंगे। 112 पर कॉल के बाद पुलिस पहुंची। लड़कियों ने इस छेड़खानी की शिकायत गोमती नगर थाने में कराई है।पीड़िता ने बदमाशों की करतूत बताते हुए कहा कि वे लोग हमारी कार को रोकने के लिए बीयर की बोतलें हमारी तरफ फेंकने लगे। अपने पैंट की जिप को खोलने लगे।इसकी शिकायत मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले शोहदे फरार हो गए थे। गाड़ी के नंबर और सर्विलांस की मदद से एक आरोपी को बाराबंकी से गिरफ्तार किया गया है। दो की तलाश की जा रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More