पूर्व मंत्री पर बलात्कार का गलत आरोप लगाने वाली युवती गिरफ्तार

राष्ट्रिय जजमेंट न्यूज़

संवाददाता

लखनऊ:सपा सरकार के कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप चित्रकूट की महिला ने लगाया था। इस महिला व उसकी बेटी पर गाजीपुर थाने में दो साल पहले इंदिरानगर निवासी वकील दिनेश चंद्र त्रिपाठी ने केस दर्ज कराया था। पुलिस ने विवेचना में महिला की बेटी को आरोपी बनाया था। पुलिस ने रविवार को महिला की बेटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वकील ने आरोपियों पर धमकी देने का आरोप भी लगाया था।

आशियाना स्थित एक मकान की रजिस्ट्री भी आरोपित महिला ने करवा ली थी, जो गायत्री की संपत्ति बताई गई।पुलिस ने विवेचना के दौरान महिला की बेटी की भूमिका भी फर्जीवाड़े में पाई। इसके बाद आरोपी युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित युवती मूलरूप से चित्रकूट की रहने वाली है और यहां सेक्टर के आशियाना में रह रही थी। कुछ दिन पहले उसकी मां को भी गोमतीनगर विस्तार से गिरफ्तार किया गया था। उस पर भी जालसाजी का केस दर्ज किया गया था।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More