सुल्तानपुर:-“पुलिस झंडा दिवस” के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन क्वार्टर गार्द पर पुलिस ध्वज फहराकर समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित किया गया। साथ ही पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ के संदेश को पढ़कर सुनाया गया और सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाये रखने हेतु प्रेरित किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के वीर जवानों के शौर्य, कर्तव्य परायणता एवं उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के फलस्वरुप ही भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, जवाहर लाल नेहरु जी द्वारा दिनांक 23 नवंबर 1952 में सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था।
उ० प्र० पुलिस पूरे भारत का प्रथम राज्य पुलिस बल है। जिसे उसके अप्रतिम योगदान के फलस्वरुप पुलिस कलर अर्थात पुलिस ध्वज प्रदान किया गया है। जो हम सब के लिए गर्व का विषय है। जनपद के समस्त अधिकारी कर्मचारियों द्वारा थाना चौकियों में ससम्मान पुलिस ध्वज फहराकर “पुलिस झंडा दिवस” मनाया गया। मौके पर:- अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी राघवेंद्र चतुर्वेदी, यातायात क्षेत्रधिकारी अब्दुल सलाम खान आदि अधिकारीगण मौजूद रहे
Comments are closed.