बमरोली में शिव बारात के साथ रामलीला मेला शुरू

राष्ट्रिय जजमेंट न्यूज़

संवाददाता

बीसलपुर:- कस्बा बमरौली में शुक्रवार से रामलीला मेले का शुभारंभ हो गया। प्रथम दिवस भगवान शिव की बारात धूमधाम से निकाली गई।रामलीला मैदान से शुरू हुई शिव बारात कस्बे के विभिन्न मार्गों से होती हुई सूर्यकुंड महुआताल देवी स्थल पहुंची। यहां पर देवी देवताओं की आरती उतारने के बाद बारात पुनः रामलीला मैदान पहुंची। बारात के साथ राधा कृष्ण, मां दुर्गा एवं कई अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां भी साथ चल रही थीं।

बारात के सबसे आगे बैंड बाजे वाले धार्मिक गीतों की मधुर ध्वनि पर थिरकते हुए चल रहे थे। उसके पीछे देवी देवताओं की झांकियां और सबसे पीछे भगवान शिव की झांकी चल रही थी। बारात जिधर से गुजरी, उधर देखने वालों की भीड़ बढ़ती गई। कस्बे में जगह-जगह बारात का स्वागत किया गया। महिलाओं ने देवी देवताओं की झांकियों की आरती उतारी और उपहार भी भेंट किए। बारात की व्यवस्था में प्रबंधक शैलेश शर्मा, संतोष सिंह, संजय शर्मा, प्रभात शंखधार, रमाकांत भारद्वाज, रामसेवक राठौर, अनिल शर्मा समेत लोगों ने सहयोग किया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More