अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार हुए घायल

राष्ट्रिय जजमेंट न्यूज़

संवाददाता

बीसलपुर:– अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गये। घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। क्षेत्र के गांव चठिया सेवाराम निवासी संतोष कुमार ने बताया उसका भतीजा भैंसहा ग्वालपुर से चठिया सेवाराम आ रहा था। इसी दौरान परसिया के निकट ट्रैक्टर ट्राली की साइड लगने से यूको कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी जिससे कार सवार एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसे आनन-फानन में बीसलपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उधर दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव फाजलपुर निवासी आकाश शिवम व महेन्द्र पाल बाइक द्वारा बीसलपुर किसी काम से आ रहे थे। तभी बिहारीपुर हीरा के निकट आबारा सांड मार्ग पर आ गया जिससे उनकी बाइक टकरा गयी और तीनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More