कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कार्यभार संभाल लिया। सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में खरगे ने देश की सबसे पुरानी पार्टी की बागडोर संभाली। इस दौरान कांग्रेस मुख्यालय पर एक आयोजन हुआ। इसमें पार्टी के कई राष्ट्रीय नेता शामिल हुए। लोग सुनना चाहते थे कि बतौर कांग्रेस अध्यक्ष अपने भाषण में खरगे क्या कहेंगे?
सोनिया गांधी के ठीक बाद खरगे ने 21 मिनट 36 सेकेंड तक भाषण दिया। इसमें खुद की कहानी से लेकर पार्टी के इतिहास और भविष्य के एजेंडे के बारे में बोला। भारतीय जनता पार्टी और संघ पर निशाना भी साधा। अपने 21 मिनट के इस भाषण में खरगे ने 10 बार सोनिया गांधी और राहुल गांधी का जिक्र किया। दोनों की जमकर तारीफ की।
आज मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण है। आज एक कर्मचारी, मजदूर के बेटे, एक सामान्य कार्यकर्ता को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया है। ये सम्मान देने के लिए आप सभी का आभार प्रकट करता हूं। जो यात्रा मैंने 1969 में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में शुरू की थी, उसे आप ने आज इस मुकाम तक पहुंचाया है।
Comments are closed.