शिक्षक को मारी गोली
Rashtriya judgement news
Reporter
दो बाइक सवारों ने घर के बाहर साफ सफाई कर रहे शिक्षक को मारी गोली*
शिक्षक की हालत गंभीर कानपुर रेफर*
*जमीन को लेकर परिवार के ही लोगों ने घटना को दिया अंजाम
दैनिक राष्ट्रीय जजमेंट संवाददाता
कन्नौज्/ छिबरामऊ। रविवार सुबह के वक्त दो बाइक सवार युवकों ने घर के बाहर साफ सफाई कर रहे एक प्राइवेट शिक्षक को गोली मार कर बाइक सवार फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को छिबरामऊ सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सको ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया । यह घटना विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के छछौनापुर गांव की है। गांव के ही रहने वाले हरिभान सिंह का 40 वर्षीय पुत्र दीप सिंह रविवार को सुबह उठकर अपने घर के बाहर साफ सफाई कर रहा था। उसी समय दो बाइक सवारों ने पहुंच कर, तमंचे से दीप सिंह पर फायर कर दिया। गोली दीप सिंह के जांग पर जा लगी। जिसके कारण वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। बाइक सवार हमलावर वहां से फरार हो गए। फायरिंग की सुबह तड़के आवाज से ग्रामीण दहशत में आ गए। घरों से बाहर निकल कर देखा।तो दीप सिंह घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा था। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी विशुनगढ़ थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और घायल दीप सिंह को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां हालत गंभीर देख कर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया।गोलीकांड की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ दीपक दुबे ने अस्पताल पहुंच कर घटना के संबंध में घायल युवक से पूछताछ की। युवक ने बताया कि हमलावर परिवार के ही हैं। जिनसे जमीन को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था। जिनमें एक का नाम रामजीत और दूसरे का नाम अरुण कुमार है।यह दोनों हमलावर प्राइवेट जॉब दिल्ली में करते हैं। अभी दीपावली की छुट्टी पर घर आए हुए थे।लंबे समय से जमीनी विवाद के चलते रंजिश में रामजीत व अरुण ने दीप सिंह को गोली मार दी। फिलहाल पुलिस इस मामले की पड़ताल में जांच पड़ताल में लगी हुई है।
Comments are closed.