लखनऊ : प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चिनहट मटियारी में शुक्रवार सुबह एक प्लास्टिक गोदाम में आग लग गई। आग की चपेट में आने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की 7 गाड़ियों ने ढाई घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।…