विधायक राजेश्वर सिंह के ‘रामरथ’ ने क्षेत्रवासियों को करवाया अयोध्या दर्शन

रामरथ' से रामलला के दर्शन करने पहुंची सरोजनीनगर की जनता, जताया विधायक राजेश्वर सिंह का आभार

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

संवाददाता 

लखनऊ:सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा शुरू की गई निःशुल्क ‘रामरथ-श्रवण अयोध्या यात्रा’ बस सेवा का लाभ विधानसभा की जनता भरपूर उठा रही है। सरोजनी नगर विधायक की स्वर्गीय मां तारा सिंह की स्मृति में शुरू की गई इस बस सेवा का उद्देश्य क्षेत्रवासियों खासकर वृद्धजनों को निशुल्क ‘अयोध्या दर्शन’ करवाना है। इसी क्रम में गुरूवार को सरोजनीनगर के पिपरसंड से दो बसें लगभग 130 दर्शनार्थियों को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुई। डॉ. राजेश्वर सिंह के कार्यालय के सहयोगियों ने इसके सञ्चालन के साथ आवागमन और रास्ते में यात्रियों की सुविधाओं हेतु समुचित प्रबंध किया। क्षेत्र के वृद्धजनों को घर से लाने-ले जाने के अलावा सफर के दौरान उनके खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई थी।जय श्री राम के जयकारे के साथ यात्रा की शुरूआत हुई। पूरे सफर में डॉ. राजेश्वर सिंह की टीम के लोगों ने दर्शनार्थियों की हर सुविधा का ख्याल रखा। पूरे जोश खरोश के साथ अयोध्या पहुंची। वृद्धजनों ने रामलला के दर्शन किए व अयोध्या का भ्रमण कर सकुशल वापसी की। यात्रा के दौरान दर्शनार्थियों को रामचरितमानस की प्रति भेंट स्वरुप दी गई।

दर्शनार्थियों ने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की इस विशेष पहल की खूब सराहना की। दर्शनार्थियों ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हमें ऐसा विधायक मिला है जो विकास के साथ-साथ व्यक्तिगत स्तर पर हमारे लिए कार्य करता है। अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन करवाने के लिए उनके द्वारा उठाया गया यह कदम सराहनीय और अभिनंदनीय है।इस बार अयोध्या दर्शन बस यात्रा का महत्व विशेष तौर पर बढ़ गया है क्योकि आगामी सोमवार को दीपावली का पर्व है। इस बार अयोध्या में 18 लाख दिए जलाकर ऐतिहासिक दीपोत्सव का आयोजन किया जायेगा, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी सहभागी बनेंगे, अयोध्या यात्रा पर गए तीर्थ यात्रियों में इन तैयारियों को देख अत्यंत हर्ष की अनुभूति हुई, सरोजनी नगर के इस जत्थे ने सरयू में स्नान कर भगवान राम के विभिन्न मंदिरों और हनुमान गढ़ी में बजरंगबली के दर्शन किये।

बता दें कि यह बस हर महीने नियमित तौर पर सरोजनीनगर से दर्शनार्थियों को ले जाकर अयोध्या भ्रमण करवाती है। इस बस सेवा का पूर्णतया व्यय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा किया जाता है। उनके मार्गदर्शन में उनकी ऑफिस टीम इसका संचालन करती है। इस बाबत डॉ राजेश्वर सिंह का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण हो रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य है कि लोगों को अयोध्या की भव्यता और दिव्यता को जानने का मौका मिले। हमारा लक्ष्य है कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को बढ़ावा मिले और अयोध्या की सनातन और पुरातन संस्कृति सभ्यता की ख्याति पूरे विश्व में फैले।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More