लखनऊ कैंट से प्रत्याशी रहे राजू गांधी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर नेताजी को दी श्रद्धांजलि

RJ NEWS

ए के दुबे
लखनऊ। राजधानी की कैंट विधानसभा से राजू गांधी, संदीप पाल, बीनू यादव, पप्पू यादव के साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने सैफई पहुंच कर नेता मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। राजू गांधी के साथ मौजूद कार्यकर्ताओं नेताजी के उपकार को याद करते हुए भाव विभोर हो गए। कैंट विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रहे संदीप पाल ने कहा कि नेताजी जी का जीवन सरलता, सादगी, विनम्रता पूर्ण और सदैव किसानों गरीबों और दलितों के लिए उनके हृदय में पीड़ा और उनके हक की लड़ाई उड़ते हुए अपने जीवन को समर्पित कर दिया।

राजू गांधी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मे नेताजी की आदर्शो, विचारों व का समागम दिखाई पड़ता है। हम जैसे छोटे कार्यकर्ता के निवेदन पर नेताजी के आशीर्वाद से अखिलेश ने 2022 में कैंट विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ाया गया। जिसमें पराजय के बावजूद भी गर्व महसूस होता है। क्योंकि राजधानी की अहम व चर्चित जहां से भाजपा की बृजेश पाठक ने चुनाव लड़कर विजय हासिल की और आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री है।

जबकि 2017 में नेताजी की बहू अपर्णा यादव ने चुनाव लड़ा था। लेकिन इस बार उन्होंने अपने छोटे से कार्यकर्ता को अपना आशीर्वाद देकर विधायक प्रत्याशी बनाया था इसके हम जीवन भर आभारी रहेंगे और नेता जी के बताएं मार्ग पर चलकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते रहेंगे नेता जी हमारे बीच सदैव हम रहेंगे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More