बसपा संस्थापक कांशीराम का 16वां परिनिर्वाण दिवस आज

RJ NEWS

संवाददाता

बसपा के संस्थापक कांशीराम का रविवार को 16वां परिनिर्वाण दिवस पर बहुजन नायकों के सम्मान में राष्ट्रीय बौद्ध महासम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन कांशीराम स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. ये कार्यक्रम लखनऊ स्थित आलमबाग के पुरानी जेल रोड में कांशीराम स्मारक पर संपन्न हुआ , मौके पर उपस्थित भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष, वहीं अब इस मायावती के ट्वीट को बीएसपी के वोट बैंक के लिए संदेश के तौर देखा जा रहा है.

बहुजन समाज आजादी के बाद 75 वर्षों में अपना संवैधानिक व कानूनी हक मांगते हुए थक गए. अब उन्हें पूरी ताकत के साथ ’हुकमरान समाज’ बनने के अभियान में जुट जाना होगा. यूपी में होने वाला अगला कोई भी चुनाव आपकी परीक्षा हो सकती है, जिसमें सफलता उम्मीद की नई किरण साबित होगी.

बहुजन समाज पार्टी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश में पार्टी संस्थापक कांशीराम के बहाने कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव के साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सक्रिय करना चाहती है. इसीलिए पार्टी ने सभी यूनिटों को कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर विभिन्न तरह के आयोजन करने की जिम्मेदारी सौंपी है. पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती स्वयं मुख्यालय पर कांशीराम की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगी.

इसके अलावा लखनऊ में पुरानी जेल रोड स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर जिला इकाई की तरफ से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें लखनऊ के बहुजन समाज पार्टी से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.बसपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि बामसेफ डीएस फोर और बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम का 16वां परिनिर्वाण दिवस पार्टी कार्यकर्ता मनाएंगे. जिला यूनिट की तरफ से तमाम पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है साथ ही जिले के सभी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.

ज्ञान चन्द राष्ट्रीय जजमेंट संवाददाता लखनऊ

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More