बारिश से बाजरे और धान की फसल को भारी नुकसान, खेतों में भरा पानी

RJ NEWS

संवाददाता

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़ संवाददाता मथुरा आगरा जनपद के ब्लॉक फतेहाबाद, शमसाबाद,बाह, जैतपुर पिनाहट आदि मथुरा के ब्लॉक राया के गांव बना सियारा खिरारी नगला हर गोविंदा नगला पीता नगला दखनी हवेली क्षेत्र में अचानक 2 दिन से हुई बेमौसम भारी बारिश के चलते खेत खलियानों में पानी भरने के चलते किसानों की बाजरे और धान की फसल खराब होने की आशंका जताई गई है। बारिश होने के चलते खेतों में खड़ी और कटी हुई पड़ी बाजरे और धान की फसल को लेकर किसान चिंतित दिखाई दे रहे हैं। खेतों में पूरी तरह से पानी भर गया है।

जानकारी के अनुसार जनपद आगरा और मथुरा के सभी ब्लॉक क्षेत्र में गुरुवार से अचानक मौसम ने करवट ली और बारिश शुरू हो गई। 2 दिन से लगातार हुई बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। तो वहीं शुक्रवार रात को हुई भारी बारिश के चलते किसानों के खेत खलियानों सहित गांव के रास्तों पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन गई है। लगातार हुई बारिश के चलते किसानों के खेतों में बाजरे की पक्की हुई खड़ी एवं कटी पड़ी फसल खेतों में पानी भरने के कारण पूरी तरह चौपट हो गई है।

जनपद आगरा के सभी गांवों के किसानों के मुताबिक खेतों में बाजरे की पक्की हुई फसलें खड़ी हुई है। ज्यादातर बाजरे की फसल कट चुकी है। बारिश होने से बाजरे की बाली का दाना खराब हो रहा है। खेतों में कटी हुई बाजरे की करब सड़ रही है। जिसके चलते किसानों की पूरी मेहनत मिट्टी में मिल गई भारी नुकसान होने की आशंका जताई गई है।

रात रात भर जाग कर अपनी फसल की पशुओं से रखवाली करने वाले किसानों की मेहनत पर पानी फिरता हुआ दिख रहा है। जिससे किसान खून के आंसू रोने को भी मजबूर होगा। लगातार गांव में किसान ईश्वर से बारिश बंद होने की प्रार्थना कर रहे हैं। अगर बारिश ज्यादा होती है तो फसलें चौपट होकर किसान और पशु दाने-दाने को मजबूर होंगे। गांव के किसान फसल को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More