बारातियों से भरी बस खाई में गिरी ,25 की मौत और 21 की हालत गंभीर

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

 संवाददाता

उत्तराखंड में हरिद्वार के लालढांग से बीरोंखाल (पौड़ी) के कांडा तल्ला गांव जा रही बारातियों से भरी बस सिमड़ी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई,जबकि 21 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत बेहद नाजुक होने की वजह से मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

चश्मदीद ने बताया कि कार के आगे सांप आ गया था, जिसे देखकर मैंने अपनी कार की ब्रेक लगा दी। फिर मेरी कार को ओवरटेक कर आगे निकली बारातियों से भरी बस अचानक खाई में जा गिरी। इस पूरे खौफनाक मंजर के चश्मदीद दूल्हे की कार का चालक धर्मेंद्र उपाध्याय घटनाक्रम का जिक्र करते हुए सिहर उठा। चालक बोला कि बस आखिर कैसे गिरी यह उसे भी समझ नहीं आया, बस चंद सेकेंड सब कुछ खत्म हो गया।

मंगलवार को लाल ढंग का ही रहने वाला पेशे से टैक्सी चालक धर्मेंद्र उपाध्याय ही अपनी कार में दूल्हे, उसकी बहन ,उसकी भाभी एवं पंडित को लेकर रवाना हुआ था। उसकी कार के पीछे ही बारातियों से भरी बस चल रही थी।

देर रात तक चला रेस्क्यू, तड़के दोबारा शुरू
डीएम विजय कुमार जोगदंडे और एसएसपी यशवंत सिंह चौहान बीती रात ही घटना स्थल पर पहुंच चुके थे। डीएम के निर्देशों के बाद आपदा प्रबंधन के तहत आईआरएस से जुड़े सभी अधिकारियों को मौके पर तैनात कर दिया गया है। जिसमें स्वास्थ्य, पेयजल, खाद्य आपूर्ति, पुलिस, सूचना आदि मौजूद, 21 लोगों का रेस्कयू कर अस्पताल पहुंचा दिया था। 25 लोगों की मौत हो चुकी है।

पौड़ी में बारात की बस गहरी खाई में गिरने की घटना के बाद सीएम धामी ने अपने बुधवार के सभी कार्यक्रम रद कर दिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सीएम मंगलवार देर सांय सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे और वहां उन्होंने अधिकारियों से हादसे की जानकारी ली और राहत बचाव के निर्देश दिए।

कहा कि शासन से हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने राहत बचाव में किसी भी स्तर पर देरी न होने देने के निर्देश दिए।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More