RJ NEWS
संवाददाता
बढ़पुरा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़िया गुलाब सिंह में में सोमवार की दोपहर बाद घर लेपन के लिए चार बच्चे 8 वर्षीय जहान्वी पुत्री बबलू, आठ वर्षीय प्रशांत पुत्र करन सिंह, सात वर्षीय सोनाक्षी पुत्री दीपचंद्र व नौ वर्षीय अनुष्का पुत्री ब्रजेश कुमार मिट्टी लेने के लिए खोह (मिट्टी खोदने से बनने वाली सुरंग जैसा रास्ता) पर गए थे।
गांव के बाहर खोह से मिट्टी को खोदना शुरू किया तो एक बड़ा हिस्सा ढह गया और चारों बच्चे उसमें दब गए। तीन बच्चों की मौत से उनके घरों में कोहराम मच गया और ग्रामीण भी गमजदा हो गए। बच्चों के पिता खेती का कार्य करते हैं। सूचना मिलने पर एएसपी सिटी कपिल देव सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद इटावा मे मिट्टी का टीला ढहने से हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्ध स्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।
Comments are closed.