इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने की उप चुनाव की घोषणा

 RJ NEWS

सम्वदाता 

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग की ओर जारी लिस्ट के मुताबिक, इन सभी सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होगा। नतीजों का ऐलान 6 नवंबर को किया जाएगा। जिन 7 विधानसभा सीटों पर पर उपचुनाव होने हैं, उनमें बिहार की 2 और महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना, ओडिशा की एक-एक सीटें शामिल हैं।

मालूम हो कि बिहार की मोकामा और गोपालगंज, महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट, हरियाणा की आदमपुर, तेलंगाना की मनुगोड़, उत्तर प्रदेश की गोला गोकरणनाथ और ओडिशा की धामनगर (सुरक्षित) सीट पर उपचुनाव होने हैं।

चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन के अनुसार, छह राज्यों की जिन सात सीटों पर विधानसभा के चुनाव होने हैं। वो महाराष्ट्र में अंधेरी पूर्व, बिहार में मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट हैं। इसके साथ ही हरियाणा में उदमपुर और तेलंगाना में मुनुगोड विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हुई है। वहीं, चुनाव आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश में गोला गोकरनाथ और ओडिशा में धामनगर सीट में उपचुनाव का ऐलान किया गया है।

आयोग के नोटिफिकेशन के अनुसार, इन विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना की तारीख सात अक्टूबर को जारी की जायेगी। यहां नामांकन की तारीख 14 अक्टूबर है। 17 अक्टूबर को नामांकन वापस लेने की तारीख है। सभी सातों विधानसभाओ की सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होंगे और छह नवंबर को मतगणना के बाद उपचुनाव के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More