पति की मौत के बाद मददके बहाने महिला का किया शारीरिक शोषण

RJ NEWS

संवाददाता

कटनी। बागसेवनिया इलाके में कटनी जिले की एक 25 वर्ष की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के पति की मृत्यु हो चुकी है। एक शख्स ने युवती से उसके पति की मृत्यु के बाद मदद के बहाने दोस्ती की। उसके बाद उसकी परीक्षा दिलाने कटनी से भोपाल लाया था, जहां उसके साथ जबरन दुष्कृत्य किया। जब महिला ने पुलिस में शिकायत की बात की, तो आरोपित ने बड़ी ही चालाकी से उसे शादी का झांसा देकर चुप करा दिया।

इसी तरह वह 6 माह तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपित ने उज्जैन ले जाकर भी महिला के साथ गलत काम किया। पुलिस आरोपित की तलाश में लगी है, पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बागसेवनिया पुलिस के मुताबिक कटनी में महिला का पति एक दुकान चलाता था। कुछ साल महिला के पति की का हृदयाघात से निधन हो गया। इसके बाद महिला खुद दुकान को संभालने लगी। इस दौरान आरोपित अंशुल झा अक्सर उनकी दुकान पर आता था और उनके प्रति सहानुभूति जताते हुए अक्सर उसे बाहरी कामकाज में मदद किया करता था। धीरे-धीरे उसकी महिला से अच्छी दोस्ती हो गई। मार्च 2022 में महिला एक प्रतियोगी परीक्षा देने भोपाल आई थी। अंशुल भी उसके साथ आया था। महिला रात में बागसेवनिया थाना क्षेत्र के दानिश कुंज में अपनी बहन के घर रुकी थी। जहां पर अंशुल ने अकेलेपन का फायदा उठाकर महिला से दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो उसने कहा कि वह जल्द ही उससे विवाह कर लेगा।

इसके बाद वह लगातार महिला से ज्यादती कर रहा था। पिछले दिनों जब महिला ने उस पर शादी के लिए दबाव डाला तो वह साफ मुकर गया। इसके बाद महिला ने कटनी में पुलिस थाने पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत की।

इस पर कटनी पुलिस ने घटनास्थल बागसेवनिया का होने के कारण शून्य पर कायमी कर मामले को बागसेवनिया थाना भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More