निजीकरण का असर शुरू, रेलवे स्टेशनों पर भी तैनात होगी निजी कर्मचारी

उत्तर प्रदेश में रेलवे एक बहुत बड़ी व्यवस्था करने वाला है। अब अगर आप हाल फिलहाल में रेलवे स्टेशन जाने वाले हैं और यात्रा से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी मांगने वाले हैं तो आपको रेलवे के कर्मचारी के जगह निजी कर्मचारी यह जानकारी देते हुए आपको मिलेंगे।

एक अगस्‍त से गोरखपुर जंक्‍शन समेत लखनऊ मंडल के 9 रेलवे स्‍टेशनों पर निजी कर्मचारियों की नियुक्ति होने जा रही है। इसके अलावा अनाउंसमेंट सिस्टम, डिस्प्ले बोर्ड, कोच गाइडेंस और क्लॉक रूम की जिम्मेदारी भी निजी कर्मचारी सम्‍भालेंगे।

आपको बता दें कि आउट सोर्स कंपनी के जरिए इन कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा और इन सभी कर्मचारियों को ट्रेनिंग देकर ट्रेंड कर दिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे में इसकी शुरुआत लखनऊ मंडल से की जा रही है।

पहले चरण में गोरखपुर और लखनऊ जंक्शन समेत नौ स्टेशनों पर निजी कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। रेलवे प्रशासन के द्वारा काउंटर और कर्मचारियों की व्यवस्था के लिए निजी कंपनियों को नामित कर दिया गया है और बहुत ही जल्द इन सभी काउंटरों पर रेलवे से जुड़ी कई तरह के कामकाज के लिए निजी कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।

पहली अगस्त से प्रमुख नौ स्टेशनों पर लगेज और पूछताछ केन्द्र पर निजी कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। शुरुआत में एक स्टेशन पर 12 से 15 कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। रेलवे के द्वारा अपना खर्च बचाने के लिए लगातार कई तरह के पद को सरेंडर कर दिया गया है इसी कारण से रेलवे अब निजी कर्मचारियों की तैनाती कर रहा है ताकि रेलवे अपना घाटा पूरा कर सकें इस तरह के प्रयोग से रेलवे को नए कर्मचारियों की भर्ती भी नहीं करनी पड़ेगी

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More