आगरा : कारगिल शहीद के घर लूट का, 48 घंटे में खुलासा

आगरा में कारगिल शहीद के घर में हुई लूट का खुलासा पुलिस ने 48 घंटे में कर दिया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों से लूटे गए गहने और नकदी बरामद हुई है।
थाना ताजगंज क्षेत्र के ताजनगरी फेज एक में कारगिल शहीद श्यामवीर सिंह के घर में 27 लाख की लूट का खुलासा 48 घंटे से पहले कर दिया है।

वारदात में लूटे गए सोने को फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर लोन ले लिया था। वहीं कुछ रकम से कर्ज भी चुका दिया। गुरुवार को पुलिस ने घटना का खुलासा किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुख्य आरोपी सतेंद्र उर्फ सोनू मथुरा और उसका साथी विपिन दिल्ली का रहने वाला है। दोनों के पास से 2.78 लाख रुपये, एक कार, जेवरात और औजार बरामद हुए हैं। हालांकि पुलिस अभी साक्ष्य जुता रही है। इसके बाद ही घटना में सहयोग देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, पीड़ित परिवार ने पुलिस के खुलासे पर संतुष्टि जाहिर की। धन्यवाद भी दिया।

विष्णु कान्त शर्मा संवाददाता राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज आगरा

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More