शादी के बाद पत्नी रहती थी पति से दूर-दूर, पति ने बात करने बुलाया और मार दी गोली

उत्तर पश्चिम जिले के मुखर्जी नगर में बृहस्पतिवार शाम एक युवक ने एकतरफा प्यार में युवती को गोली मार दी। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।
घटना के बाद युवती से आरोपी के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने उसे पकड़ने के लिए लोनी में दबिश दी, लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गया। सर्विलांस के जरिए पुलिस ने आरोपी का पीछा किया और विश्वास नगर से गिरफ्तार कर लिया।
जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि आरोपी की पहचान विजय विहार, लोनी गाजियाबाद निवासी दीपक भाटी के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार शाम पुलिस को मुखर्जी नगर स्थित बीबीएम डिपो के पास एक युवती को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल युवती को बाड़ा हिंदुराव अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।
युवती ने पुलिस को बताया कि उसे दीपक भाटी ने गोली मारी है। आरोपी की पहचान होने के बाद जिले के स्पेशल स्टाफ निरीक्षक अमित कुमार ने एक टीम गठित की। आरोपी के फोन नंबर को पुलिस ने सर्विलांस पर लगाया। जिससे पुलिस को पता चला कि आरोपी लोनी में मौजूद है। पुलिस टीम ने तुरंत वहां दबिश दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गया था।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More