आंकड़े कहते है की राष्ट्रपति पद की दौड़ में प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू सबसे आगे

राष्ट्रपति पद के लिए होने जा रहे चुनाव में राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को दिल्ली पहुंच गयीं. शुक्रवार को वह नामांकन दाखिल करेंगी. संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर उनके नामांकन संबंधी दस्तावेज तैयार किये जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उनके प्रस्तावकों में शामिल होंगे. मुर्मू (64) के पार्टी के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल करने की उम्मीद है. राष्ट्रपति पद के लिए उनका मुकाबला विपक्ष के साझा प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से होगा.

झारखंड से अर्जुन मुंडा समेत आठ सांसद और विधायक बने द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगरमी तेज है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश, सांसद समीर उरांव, सुनील सिंह, सुनील सोरेन, सुदर्शन भगत, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक बने हैं. श्रीमती मुर्मू शुक्रवार को राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन करेंगी.

क्या है पूरा गणित

5,26,420 राजग के कुल मत

5,39,420 जीत के लिए जरूरी

-बीजद के पास हैं 31,000 मत राजग के साथ आने पर कुल मत होंगे 5,57,420 (यानी बहुमत से 18,000 ज्यादा मत हो जायेंगे)

-अगर वाइएसआर कांग्रेस साथ आती है, तो उसके भी 43000 मत होंगे उनके साथ

-मेघालय जनतांत्रिक गठबंधन करेगा मुर्मू का समर्थन, 46 विधायक हैं एमडीए में

-जदयू के सात और रालोजपा के चार सांसद बने द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More