आसिम रजा सपा नेता रामपुर लोकसभा सीट से होंगे सपा प्रत्याशी
समाजवादी पार्टी ने रामपुर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इस सीट पर सपा ने आसिम रजा को प्रत्याशी बनाया गया है। आसिम रजा सपा नेता आजम खां के नजदीकी हैं और रामपुर के नगर अध्यक्ष हैं।
कयास लगाए जा रहे थे कि इस सीट पर आजम खां की पत्नी तंजीम फातिमा उम्मीदवार हो सकती हैं। नामांकन के लिए उनके द्वारा पर्चा खरीदने की बात भी सामने आई थी।
इसके अलावा, आजमगढ़ लोकसभी सीट पर उपचुनाव के लिए सपा ने धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया है। धर्मेंद्र यादव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भतीजे हैं। वो एक बार मैनपुरी और दो बार बदायूं से सांसद रहे हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में धर्मेंद्र भाजपा उम्मीदवार संघमित्रा मौर्य के खिलाफ हार मिली थी। भाजपा ने लोकसभा उपचुनाव के लिए आजमगढ़ से भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को उम्मीदवार बनाया है।
Comments are closed.