सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को भाजपा ने आजमगढ़ उपचुनाव का प्रत्याशी किया घोषित

भारतीय जनता पार्टी ने भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को आजमगढ़ उपचुनाव का प्रत्याशी घोषित किया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी दिनेश लाल यादव आजमगढ़ से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के सामने चुनाव लड़ चुके हैं। ऐसे में भाजपा ने दोबारा निरहुआ पर अपना दांव लगाया है। भोजपुरी सुपरस्टार को टिकट का तोहफा उस समय मिला जब जिले के एक सिनेमाहाल में पृथ्वीराज फिल्म देखने गए थे। टिकट की घोषणा होते ही पूरा सिनेमाहाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।
विकास से जुड़े पूर्वांचल
भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने जिले की जनता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जिस तरह से नेतृत्व ने अवसर दिया उसके लिए बहुत धन्यवाद। निरहुआ का कहना है कि एक बात मन को कचोटती है कि पूर्वांचल के कुछ लोग आज भी भ्रम में फंसे हुए हैं, मैं उनके बीच जाकर उनसे आग्रह करना चाहता हूं कि आप लोग भाजपा से जुड़कर विकास की तरफ आगे बढ़े।
सीट खाली करने के लिए अखिलेश का धन्यवाद
भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अखिलेश यादव द्वारा आजमगढ़ सीट खाली करने के लिए अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया। ईश्वर ने अखिलेश यादव को सद्बुद्धि दी है। अब मुझे लग रहा कि जो अवसर मिला इसमें कामयाब हो पाऊंगा। अखिलेश यादव ने इसीलिए सीट खाली किया कि यहां पर भाजपा आ सके। जिस तरह से विकास होना चाहिए उस तरह से यहां का विकास नहीं हुआ। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपना गढ़ बनाया उन लोगों ने यहां का विकास नहीं किया। जिले में इतने विधायक जीतने के बाद समस्याएं जस की तस।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More