लड़की के प्यार में पैर तुड़वा बैठा चंबल का डकैत, दूल्हा बनने की जिद में ख़तम कर दी गैंग

चंबल का डकैत कल्ली गुर्जर सलाखों के पीछे है। पुलिस ने जब उसके क्राइम की कुंडली खंगाली, तो कई रोचक किस्से भी सामने आए। पहला- कल्ली के अपराधों की कहानी जिस घर से शुरू हुई, अंत भी उसी घर में हुआ। दूसरी- लड़की को दिल देने और दूल्हा बनने की जिद ने गैंग का सफाया करवा दिया।
दरअसल, 2021 में मुरैना जिले के पहाड़गढ़ गांव के गोपाल गुर्जर से मारपीट करने पर डकैत कल्ली गुर्जर की पहचान बनी थी। 2022 अप्रैल में उसी गोपाल गुर्जर की नातिन पर बुरी नीयत ने डकैत कल्ली के करतूतों पर विराम लगा दिया। कल्ली खूंखार डकैत गुड्‌डा गुर्जर का सक्रिय सदस्य रहा है। आखिर कैसे शादी की जिद डकैत के साथ-साथ गैंग के अंत की वजह बन गई।
32 वर्षीय डकैत कल्ली गुर्जर का जन्म निरार थाना क्षेत्र के चाचुल गांव में हुआ था। कल्ली गुर्जर ने पहला बड़ा अपराध वर्ष 2021 में पहाड़गढ़ गांव में ही किया था। वह भी वृद्ध गोपाल गुर्जर के यहां। झगड़े की शुरुआत तब हुई, जब गोपाल गुर्जर ने कल्ली से वादा किया था कि वह उसकी शादी एक लड़की से करा देगा। जिस लड़की से शादी कराने का वादा किया, उसका ब्याह दूसरे के साथ हाे गया।
इस पर कल्ली गुर्जर ने गोपाल गुर्जर के लड़के को बंधक बनाकर झोपड़ी में डाल दिया। उसके साथ मारपीट की थी। बंधक इसलिए बनाया, ताकि गोपाल गुर्जर पहले उसकी शादी करा दे, नहीं तो वह उसके बेटे को जाने नहीं देगा। इस पर पहाड़गढ़ थाने में उसके खिलाफ बंधक बनाने व मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More