बारात समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

हरदोई में एक बारात समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बेनीगंज कोतवाली के खेरवा कमालपुर निवासी अतुल मिश्रा गांव के ही अपने साथी दिवाकर के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी रिश्तेदारी में मधेपुरा गांव जा रहा था। बताया गया कि मरोड़ा गांव से बारात जानी थी। उसी में शामिल होना था, लेकिन रास्ते में कोठावां कस्बे के पास पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया।
जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखकर दोनों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने अतुल मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। जबकि दिवाकर का इलाज चल रहा है। अतुल मिश्रा अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। किसानी, मजदूरी करके वो अपना जीवन यापन करता था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More