गैस सिलेंडर फटने से भीषण धमाका, 7 लोग गंभीर रूप से झुलसे

मेरठ के टीपीनगर इलाके में सोमवार सुबह साढ़े दस बजे गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। इस दौरान रसोई में आग लग गई। जिसमें परिवार के सात लोग झुलस गए। सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घायलों को पड़ोस के लोगों ने बागपत रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है की गैस लीक होने के बाद पहले आग लगी, उसके बाद सिलेंडर फटा है।
टीपीनगर थाना क्षेत्र के चंद्रलोक कॉलोनी में रमेश अपने परिवार के साथ रहा है। आज सुबह परिवार की महिला घर में खाना बना रही थी। तभी अचानक गैस लीक होने के चलते सिलेंडर ने आग लग गई। जैसे ही महिला और अन्य लोग आग बुझाने के लिए दौडे, तभी अचानक सिलेंडर फट गया। गनीमत रही की रसोई की छत नहीं उड़ी। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
तेज धमाके की सुनी गई आवाज
आसपास के लोगों ने बताया की अचानक तेज धमाके की आवाज सुनी गई। बहुत देर तक तो यही नहीं पता चला की आखिर क्या हो गया। बाद में पता चला की पड़ोस के मकान में सिलेंडर फटने से हादसा हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने किसी तरह रसोई की आग बुझाकर काबू पाया। पूरे मामले में पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More