पढ़िए आज का राशिफल और पंचांग, 20 अप्रैल 2022

आज सफलता का योग, जानिए अपना का राशिफल
04/20/2022 राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

मेष:
धन और समृद्धि की बात करें तो आज मिथुन राशि वालों को आर्थिक लाभ होने की उम्‍मीद है और मेष राशि वालों के धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुपये-पैसे के मामले में कैसा बीतेगा आज का दिन, देखें आर्थिक राशिफल…

आज का दिन आपको लाभ देने वाला है और आज के दिन जिन कार्यों की योजना बनाई गई थी, उन सभी में सफलता प्राप्‍त होगी। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। देशाटन का लाभ मिलेगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने और चोरी होने की आशंका है। नए अनुबंध प्राप्त होंगे और भाग्‍य साथ देगा।

वृषभ:
आज व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। खानपान में संयम रखें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

मिथुन:आज आर्थिक लाभ होने से आपके परिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा। रुपये के लेनदेन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। संबंधों में मधुरता आएगी।

कर्क:
पिता और उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। भाई या पड़ोसी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। निजी सुख में व्यवधान आएगा और भाग्‍य का साथ न मिलने से बने बनाए कार्य बिगड़ सकते हैं।

सिंह

व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। रिश्तों में गलतफहमी आ सकती है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

कन्या:
आज आपका दांपत्‍य जीवन सुखमय होगा। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक क्लेश मिल सकता है। परीक्षा की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा। विरोधी परास्त होंगे।

तुला:
व्यावसायिक योजनाओं को बल मिलेगा। पद, प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य में शिथिलता रहने से ऑफिस के काम में मन नहीं लगेगा। क्रोध और भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टकारी होगा।

वृश्चिक:
रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी और जारी प्रयास सार्थक होंगे। संतान के संबंध में सुखद समाचार प्राप्‍त होने से हर्ष होगा। खानपान पर संयम रखें। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा और भाग्‍य साथ देगा।

धनु:
आज का दिन आपके लिए खास है और आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। भाई या पड़ोसी का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। भागदौड़ रहेगी।

मकर
पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी की आशंका है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। आज वाणी पर भी संयम रखें।

कुंभ:
आज का दिन आपके लिए खास है और आज शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

मीन:
आज आपकी व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More